
Bhopal , 21 मई . Madhya Pradesh Government ने ट्विशा मामले में विवादों में घिरी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, Bhopal -2 की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर गिरिबाला सिंह को पद से हटाने संबंधी नियमों के तहत जांच प्रतिवेदन मांगा है.
विभाग ने रजिस्ट्रार को उपभोक्ता संरक्षण (राज्य आयोग और जिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए अर्हता, भर्ती की पद्धति, नियुक्ति की प्रक्रिया, कार्यकाल, पद से त्यागपत्र और हटाना) नियम 2020 के उपनियम 9 (2) के अंतर्गत कार्यवाही कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
पत्र में थाना कटारा हिल्स, Bhopal में दर्ज मामले का जिक्र किया गया है. इस मामले में गिरिबाला सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 65(3)(5) और दहेज प्रतिबंध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
परिवार की ओर से पहले ही गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की मांग की जा चुकी है. विभाग ने अब इस अपराधिक मामले के आधार पर उन्हें पद से हटाए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. सूत्रों के अनुसार, Government इस मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई कर सकती है.
ट्विशा मामले को लेकर Bhopal में पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा हो रही है. इस प्रकरण ने उपभोक्ता आयोग जैसे महत्वपूर्ण न्यायिक संस्थान की गरिमा पर भी सवाल खड़े किए हैं. विभाग के इस पत्र को गंभीरता से देखा जा रहा है क्योंकि इसमें स्पष्ट रूप से अपराधिक मामले का हवाला देकर नियमों के तहत कार्यवाही करने को कहा गया है. यदि जांच प्रतिवेदन में अनुचित पाया जाता है तो गिरिबाला सिंह को पद से हटाया जा सकता है.
Madhya Pradesh Government उपभोक्ता आयोगों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाए हुए है. इस मामले में अंतिम निर्णय शीघ्र होने की संभावना है.
–
एससीएच/
Skip to content