बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- ‘अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग’

Mumbai , 11 अगस्त . Actor सुनील शेट्टी ने हाल ही में बिहार में फिल्मों की शूटिंग की बढ़ती संभावनाओं को लेकर बात की. उन्होंने राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही नई नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार फिल्म निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण शूटिंग स्थल बन सकता है. उन्होंने बताया कि उनकी एक आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए टीम अक्टूबर 2026 से बिहार में करीब 50 से 60 दिनों तक काम कर सकती है.

Patna दौरे के दौरान सुनील शेट्टी ने बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की. इस दौरान आगामी फिल्म की शूटिंग से जुड़े इंतजाम, स्थान और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई. Actor ने बताया कि पूरी टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और अलग-अलग जगहों का जायजा लेने के साथ शूटिंग से जुड़ी तैयारियों को समझेगी.

मीडिया से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, ”फिल्म की शूटिंग को लेकर संबंधित विभाग के साथ बैठक होने वाली है. हमारी टीम बिहार में शूटिंग करना चाहती है, और इसके लिए अक्टूबर से काम शुरू करने की योजना पर विचार चल रहा है. राज्य की नई फिल्म संबंधी नीतियों को देखते हुए बिहार में फिल्म निर्माण के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं. राज्य आने वाले समय में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक बड़ा केंद्र बन सकता है.”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, ”फिल्म की शूटिंग करीब 50 से 60 दिनों तक चल सकती है. इतने लंबे समय की शूटिंग के लिए तैयारियां भी बड़े स्तर पर करनी पड़ती हैं, इसलिए टीम पहले से बिहार आकर पूरे हालात को समझना चाहती है. टीम अगले सप्ताह बिहार आएगी और शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को देखेगी. इसके साथ ही टीम यह भी समझेगी कि वहां शूटिंग के दौरान किस तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.”

Actor ने राज्य को फिल्मों के लिए अच्छा स्थान बताते हुए कहा, ”यहां फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं. अगर राज्य में शूटिंग की प्रक्रिया आसान होती है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, तो आने वाले समय में कई दूसरे निर्माता भी यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग के बारे में विचार कर सकते हैं.”

सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो वह हाल में ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखाई दिए. इसके अलावा सुनील शेट्टी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी चर्चा में है.

पीके/एएस