
जम्मू, 6 मई . जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसके बाद 6-7 मई 2025 की रात में India Government ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत Pakistan में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर जम्मू के वेद मंदिर में प्रार्थना और वेद मंत्र पाठ का आयोजन किया गया. जप-तप करने वाले किशोरों ने अपने हाथों में Prime Minister Narendra Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें ली थीं.
मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले आयुष ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “आतंकियों ने पहलगाम में हमला कर निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद India की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका बदला लिया था. पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए आज हम लोगों ने मंत्रोच्चारण किया.”
मंत्रोच्चारण करने वाले प्रधान ने कहा, “22 अप्रैल को Pakistanी आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी. इन निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए आज हम लोगों ने वेद मंत्र उच्चारण किया.”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या के बाद India ने जिस तरह से जवाबी कार्रवाई की, वह दुनियाभर के आधुनिक सैन्य इतिहास में एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से चलाए गए इस अभियान ने न सिर्फ आतंकवादी ढांचे को गहरी चोट पहुंचाई, बल्कि India की सैन्य क्षमता, रणनीतिक सोच और Political इच्छाशक्ति का भी स्पष्ट प्रदर्शन किया.
इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सटीकता और सीमित अवधि रही. मात्र चार दिनों के भीतर भारतीय सेना ने अपने सभी प्रमुख लक्ष्य हासिल कर लिए और इसके बाद स्थापित सैन्य चैनलों के माध्यम से युद्धविराम स्वीकार कर लिया. जहां दुनिया के कई संघर्ष वर्षों तक खिंचते रहे हैं, वहीं India ने एक नियंत्रित और उद्देश्यपूर्ण सैन्य कार्रवाई का उदाहरण पेश किया.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान India ने Pakistan और Pakistan अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ बड़े आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के लिए लॉन्चपैड के रूप में काम कर रहे थे. सियालकोट और बहावलपुर जैसे क्षेत्रों तक की गई कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि India की पहुंच अब केवल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं है. इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे, जिनमें कई शीर्ष कमांडर भी शामिल थे.
India ने जहां आतंक और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया, वहीं नागरिकों को नुकसान से बचाने पर विशेष ध्यान दिया. इसके विपरीत, Pakistan ने नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन India की उन्नत रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को नाकाम कर दिया.
इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की भूमिका बेहद अहम रही. राफेल विमानों, स्कैल्प मिसाइलों और हैम्मर बमों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय वायुसेना ने महज 23 मिनट में अपने मिशन को अंजाम दिया. Pakistan की एयर डिफेंस प्रणाली को जाम करते हुए इन हमलों को अंजाम देना तकनीकी और रणनीतिक श्रेष्ठता का प्रमाण माना जा रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की ‘जॉइंटनेस’ यानी तीनों सेनाओं के तालमेल को भी मजबूती से स्थापित किया. जहां नौसेना ने समुद्री दबाव बनाए रखा, वहीं थलसेना और वायुसेना ने समन्वित तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया. इसके साथ ही, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और तकनीक की भूमिका भी साफ तौर पर सामने आई. ब्रह्मोस, आकाश, तेजस और एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसे प्लेटफॉर्म इस ऑपरेशन में प्रभावी साबित हुए.
–
ओपी/डीकेपी
Skip to content