पीएम मोदी की एक साल सोना न खरीदने की अपील पर प्रयागराज सर्राफा व्यापारियों ने दिया समर्थन

प्रयागराज, 15 मई . Prime Minister Narendra Modi की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील पर प्रयागराज के सर्राफा बाजार में मिश्रित लेकिन ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है. व्यापारियों ने इसे देशहित में लिया दूरदर्शी कदम बताया है, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि Government व्यापारियों के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेगी.

प्रयागराज के प्रसिद्ध सर्राफा बाजार में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने से बात करते हुए Prime Minister की अपील का समर्थन किया. एक सर्राफा व्यापारी ने कहा, “वे हमारे देश के Prime Minister हैं. उन्होंने लंबी अवधि के लिए जो कुछ कहा है, जरूर देश के हित में सोचा होगा. हमें उनका साथ देना चाहिए.”

दूसरे व्यापारी ने कहा, “Prime Minister ने यह अपील देश के हित को ध्यान में रखकर की है. चारों ओर युद्ध की स्थिति है, विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव है. ऐसे में सोने की खरीदारी कम करने से देश को फायदा होगा. यह उनकी दूरदर्शी सोच को दिखाता है. हमें भी इस अपील का समर्थन करना चाहिए ताकि देश पर बुरा असर न पड़े.”

प्रयागराज सर्राफा व्यापार मंडल के सदस्यों ने सामूहिक रूप से Prime Minister की अपील का स्वागत किया. एक अन्य व्यापारी ने कहा, “हम Prime Minister के इस बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं. उन्होंने सिर्फ रोकने की अपील नहीं की, बल्कि निश्चित रूप से व्यापारियों और जनता दोनों के लिए कोई बेहतर विकल्प भी सोचा होगा. अगर जनता एक साल तक सोना नहीं खरीदेगी तो उन्होंने हमारे लिए भी कुछ राह निकाली होगी.”

व्यापारियों का कहना है कि सोने की खरीदारी पर अस्थायी रोक से अल्पावधि में कारोबार प्रभावित हो सकता है, लेकिन देश की आर्थिक स्थिति और ऊर्जा संकट को देखते हुए यह आवश्यक कदम है. उन्होंने आशा जताई कि Government इस दौरान सोने के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए ठोस नीति लाएगी और स्थानीय व्यापारियों को अन्य निवेश विकल्पों में मदद करेगी.

Prime Minister मोदी ने हाल ही में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपील की थी कि कम से कम एक साल तक अनावश्यक सोने की खरीदारी न की जाए. उन्होंने कहा था कि सोने पर खर्च होने वाला विदेशी मुद्रा भंडार अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगाया जा सकता है, खासकर मौजूदा वैश्विक संकट के समय.

एससीएच