नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो

Mumbai , 23 जुलाई . Actor प्रतीक स्मिता पाटिल ने Thursday को अपने नाना की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए खास पोस्ट शेयर की.

Actor प्रतीक स्मिता पाटिल ने इंस्टाग्राम पर नाना के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने नाना की गोद में बैठे हुए हैं. Actor ने लिखा, “22 जुलाई 2017, 9 साल पहले. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो.”

बता दें कि Actor के नाना शिवाजीराव गिरिधर पाटिल पूर्व कांग्रेस नेता और मंत्री थे. बताया जाता है कि Actor प्रतीक की मां और Actress स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया था.

प्रतीक अपनी नानी के बेहद करीब थे. उनकी नानी ने उन्हें बहुत प्यार व स्नेह दिया और बचपन में उनकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शिवाजीराव गिरिधर पाटिल सहकारिता आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे थे और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी. उन्होंने हमेशा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई और सहकारी क्षेत्र के माध्यम से शिक्षा और कृषि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. साल 2013 में शिवाजीराव पाटिल को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.

1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे. इससे पहले वह 1960 से 1967 तक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य और 1967 से 1980 तक लगातार तीन बार विधायक (एमएलए) रहे चुके थे. 1996 में उन्होंने अपनी बेटी की याद में स्मिता पाटिल चैरिटेबल ट्रस्ट शुरू किया. लंबी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित होने के कारण 22 जुलाई साल 2017 में उन्होंने अंतिम सांस ली.

प्रतीक स्मिता पाटिल हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने एक एलियन सुपरविलेन (खलनायक) की भूमिका निभाई थी. मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने मुख्य ‘सुपरहीरो’ (दादाजी) का किरदार निभाया है, जिसमें उनके साथ मिहिर गोडबोले और शिवांश चोरघे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

एनएस/पीएम