
New Delhi, 29 मई . भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक की 2026 के राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों की तैयारी को युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टीओपीएस) के निरंतर सहयोग से बल मिल रहा है. Government द्वारा उन्हें और जिमनास्टिक्स टीम को अंतरराष्ट्रीय अनुभव, विदेशी प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कोचिंग शिविर, और अन्य निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है.
टोक्यो 2020 ओलंपियन प्रणति वर्तमान में सीनियर और जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का हिस्सा हैं, जो 22 मई से 20 जून, 2026 तक भुवनेश्वर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में चल रही है. यह शिविर 25 से 28 जून, 2026 तक चीन के जुनी में आयोजित होने वाली 13वीं सीनियर एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में प्रणति भारतीय सीनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स टीम का हिस्सा हैं. भुवनेश्वर में आयोजित इस शिविर के लिए कुल 23.52 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें सीनियर और जूनियर जिमनास्ट, कोच और सहायक कर्मचारियों सहित कुल 21 प्रतिभागी शामिल हैं.
अगले महीने चीन में होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए, Government ने भारतीय सीनियर और जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स दल की भागीदारी हेतु 36.59 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है. इस दल में खिलाड़ी, कोच और सहायक कर्मचारियों सहित कुल 17 सदस्य शामिल हैं.
प्रणति को टॉप्स के तहत व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त हुई है. 19 से 25 मई, 2026 तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व चैलेंज कप में भागीदारी के लिए प्रणति नायक, उनके कोच अशोक कुमार मिश्रा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. श्वेता अत्तिली के लिए 5.89 लाख की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई थी. इस प्रतियोगिता में प्रणति ने रजत पदक जीता था.
ओलंपिक और एशियाई खेलों के चक्र से पहले India के जिमनास्टिक्स कार्यक्रम को मजबूत करने के उद्देश्य से एक और बड़े कदम के तहत, टॉप्स ने 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2025 तक यूनाइटेड किंगडम में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 75.65 लाख मंजूर किए हैं. इसके साथ ही, फरवरी और अप्रैल 2026 में होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भी राशि मंजूर की गई है. इस कार्यक्रम में 16-सदस्यीय भारतीय जिमनास्टिक्स दल शामिल था, जिसमें प्रणति नायक भी शामिल थीं. हालांकि, अपनी चोट के कारण प्रणति इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं.
इस साल की शुरुआत में, साई ने भी राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2026 की India की तैयारियों के तहत, 11 फरवरी से 15 मार्च, 2026 तक एचपीसी भुवनेश्वर में जिमनास्टिक्स के लिए एक सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग शिविर को मंजूरी दी थी. इस शिविर में 27 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें सीनियर पुरुष और महिला जिमनास्ट शामिल थे.
–
पीएके
Skip to content