
गिरिडीह, 20 जून . केंद्र Government की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और निगरानी के लिए बनाई गई दिशा कमेटी के सदस्य देवेश तिवारी ने Saturday को Jharkhand के गिरिडीह में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में पिछले बारह वर्षों में केंद्र Government ने देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं.
उन्होंने कहा कि 2014 से देश में एक मजबूत और सशक्त Government कार्य कर रही है, जिसने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधार और विकास कार्य किए हैं.
देवेश तिवारी ने बताया कि केंद्र Government की नीतियों के कारण गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को विशेष रूप से लाभ मिला है. Government की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है. लगभग 58 करोड़ लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है.
उन्होंने कहा कि देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है. नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण, नए हवाई अड्डों की स्थापना तथा रेलवे के आधुनिकीकरण के कार्य तेजी से हुए हैं. वंदे India जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास ने भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल दी है.
देवेश तिवारी ने स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिली है. Government का ध्यान आत्मनिर्भर India के निर्माण पर केंद्रित है.
उन्होंने यह भी बताया कि देश में लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो एक बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना है. यह व्यवस्था लगातार जारी है और इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है.
Jharkhand राज्य के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देवघर में एम्स की स्थापना और उसका संचालन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. साथ ही देवघर एयरपोर्ट के शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क और विकास को नई गति मिली है. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने Jharkhand में लगभग 50,000 करोड़ रुपए की विकास योजनाएं लागू की हैं, जिससे आदिवासी और पिछड़े वर्गों के जीवन में सुधार हुआ है.
उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर Government ने आदिवासी समाज के सम्मान और गौरव को बढ़ाने का कार्य किया है.
–
Skip to content