
Mumbai , 5 मई . साउथ सिनेमा के लोकप्रिय Actor विजय ने राजनीति में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की. खास बात यह है कि Actor का यह पहला चुनाव था और पहली ही कोशिश में उन्हें बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली.
Actor की सफलता के बाद मनोरंजन जगत से बधाइयों का ताता लग गया. हर कोई social media के माध्यम से Actor को शुभकामनाएं दे रहा है.
Actress पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. ये वीडियो फिल्म ‘जन नायकन’ के सेट से एक ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ है. वीडियो में पूजा एक बोर्ड की ओर इशारा करती दिख रही हैं, जिस पर लिखा है, “चुनाव कौन जीतेगा?” इसके तुरंत बाद, वह विजय को देखते हुए मुस्कराती हैं. इस पल को देखकर विजय शरमाते हैं और मुस्कराते हुए अपना चेहरा ढक लेते हैं.
वीडियो पोस्ट कर पूजा ने लिखा, “लगता है मैंने यह होने से पहले ही कह दिया था? सपने सच हो रहे हैं, विजय सर!”
Actor रितेश देशमुख ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “फैसला आ गया है. विजय सर को इस ऐतिहासिक जीत पर अनंत बधाई. शक्ति आपके साथ हो, आप जनता की भलाई के लिए इसी तरह काम करते रहें.”
मलयालम Actor निविन पॉली ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को बधाई देते हुए लिखा, “तमिलनाडु में इस शानदार जीत के लिए विजय थलपति अन्ना को दिल से बहुत-बहुत बधाई. लोगों ने आपके विजन पर भरोसा जताया है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप गर्व और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करेंगे.”
मलयालम Actress गौरी किशन ने भी विजय को social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी. उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए लिखा, “क्या ऐतिहासिक जीत है विजय सर. तमिलनाडु में आप जो बदलाव लाने वाले हैं, उन्हें देखने का इंतजार है. आगे बढ़ते रहिए, हम हमेशा आपके साथ हैं. इस बार तो 4 मई भी सच में आपके साथ था.”
ऐश्वर्या राजेश ने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस स्तर की सफलता हासिल करने के लिए बहुत मजबूत इरादों की जरूरत होती है. प्रिय विजय सर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में आपकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई, जो आपने हासिल किया है उसके लिए मजबूत व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है. आप पर बेहद गर्व है और दिल से बहुत खुशी हो रही है.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content