न्यूयॉर्क में तिरंगा थामे नजर आईं पूजा हेगड़े, इंडिया डे परेड में बनीं ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’

Mumbai , 18 अगस्त . Actress पूजा हेगड़े को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित किया गया. इस खास मौके पर पूजा हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं और भारतीय समुदाय के साथ देश के प्रति अपना गर्व जाहिर किया.

पूजा हेगड़े ने social media पर न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड की कई तस्वीरें साझा की हैं. तस्वीरों में वह पूरे उत्साह के साथ भारतीय झंडा लहराती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह कार के ऊपर खड़ी होकर हाथ में तिरंगा थामे दिखाई दे रही हैं. समारोह में उन्हें ‘चीफ गेस्ट’ लिखा हुआ पटका भी पहनाया गया.

तस्वीरों के साथ पूजा ने अपने अनुभव के बारे में भी विस्तार से लिखा. उन्होंने कहा, ”न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनना मेरे लिए बेहद सम्मान और गर्व की बात है. न्यूयॉर्क में रह रहे भारतीयों को एक साथ अपने देश, अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों का जश्न मनाते देखना मेरे लिए भावुक कर देने वाला पल रहा.”

पूजा ने आगे फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस का आभार जताया. उन्होंने कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए संस्था और न्यूयॉर्क के अधिकारियों को धन्यवाद दिया. Actress ने कहा, ”इस आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए किसी विशेषाधिकार से कम नहीं है. यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा. जय हिंद.”

दरअसल, न्यूयॉर्क में आयोजित यह 44वीं वार्षिक ‘इंडिया डे परेड’ थी. इसका आयोजन मैनहट्टन के मैडिसन एवेन्यू पर किया गया. फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस की ओर से आयोजित यह परेड India के बाहर होने वाली सबसे बड़ी ‘इंडिया डे परेड’ के तौर पर जानी जाती है. हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और भारतीय मूल के लोग इसमें शामिल होते हैं. इस दौरान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति अपने जुड़ाव को खास अंदाज में जाहिर किया जाता है.

इस बार पूजा हेगड़े के अलावा Actor अदिवी शेष भी इस आयोजन का हिस्सा बने. उन्हें भी चीफ गेस्ट और ग्रैंड मार्शल की जिम्मेदारी दी गई थी.

पीके/एएस