पश्चिम बंगाल दिवस पर सियासत: शुभंकर सरकार का आरोप, इतिहास मिटाने की कोशिश कर रही है भाजपा

कोलकाता, 20 जून . पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर Government भाजपा पर इतिहास को तबाह करने के आरोप लगाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल दिवस नहीं है.

उन्होंने Saturday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि सच्चाई यह है कि उन दिनों मतदान प्रणाली हुआ करती थी. हिंदू महासभा की ओर से सिर्फ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने मतदान किया था. ज्योति बसु और रतनलाल ब्राह्मण की ओर से दो मतदान प्राप्त हुए थे. 58 लोगों ने पश्चिम बंगाल के पक्ष में मतदान किया था.

इसके अलावा 21 लोग ऐसे थे, जो पश्चिम बंगाल के पक्ष में नहीं थे. ये लोग Pakistan के पक्ष में थे. कुल मिलाकर यह सभी इतिहास को खत्म करना चाहते थे और अब मौजूदा परिस्थिति में ये लोग सिर्फ राजनीति करने पर आमादा हो रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी अब लोगों के बीच में झूठ परोसने का काम करती है. कायदे से पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए, क्योंकि उसी दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी. उसी दिन पूरे देश को आजादी मिली थी और साथ ही पश्चिम बंगाल को भी मान्यता मिली थी.

उनके मुताबिक, कुल मिलाकर अगर हम व्यावहारिक और सैद्धांतिक रूप से देखें तो पश्चिम बंगाल दिवस 15 अगस्त होना चाहिए और सांस्कृतिक रूप से भी हम लोग बंगाली नववर्ष 14 और 15 अप्रैल को मनाते हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर Government ने कहा कि इस तरह से देखें तो भाजपा अपने Political फायदे के लिए अलग-अलग तरह की अवधारणाएं स्थापित करके उसे जमीन पर उतारने का काम करती है, लेकिन मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि उससे इसे किसी भी प्रकार का Political फायदा होने वाला नहीं है.

उनके मुताबिक, भाजपा के लोग Political फायदा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग प्रकार का प्रोपेगेंडा प्रचारित करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच में गलत संदेश प्रचारित करने की कोशिश कर रही है.

एसएचके/