भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली कटौती पर राजनीति तेज, केजरीवाल ने सरकार को घेरा

New Delhi, 20 मई . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर Government पर निशाना साधा. राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बिजली संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने Government को पूरी तरह विफल बताया है.

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली के लोग इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं. एक तरफ 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.

अरविंद केजरीवाल ने Wednesday को social media पर पोस्ट करते हुए कहा कि पूरी दिल्ली में अचानक बिजली जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने कई लोगों के social media पोस्ट और शिकायतों का हवाला देते हुए कहा कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लोग घंटों तक बिजली कटौती से परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और Government सो रही है. केजरीवाल ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की Government के समय दिल्ली में बिजली व्यवस्था काफी बेहतर हो गई थी.

उन्होंने दावा किया कि उस दौरान लोग पावर कट जैसी समस्या को लगभग भूल चुके थे. यहां तक कि इनवर्टर की बिक्री भी कम हो गई थी क्योंकि लोगों को लगातार बिजली मिल रही थी. उन्होंने कहा कि भाजपा Government के सत्ता में आने के बाद दिल्ली की बिजली व्यवस्था फिर पुराने दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी को 15 साल पीछे धकेल दिया गया है.

केजरीवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत निर्बाध बिजली आपूर्ति की है, लेकिन मौजूदा Government इस मोर्चे पर पूरी तरह असफल साबित हो रही है. दिल्ली में इस समय तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग की ओर से हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है. ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है.

social media पर भी लोग बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और लंबे समय तक सप्लाई बाधित रहने की शिकायतें साझा कर रहे हैं. अब बिजली संकट को लेकर दिल्ली की सियासत भी गर्मा गई है. आम आदमी पार्टी इसे जनता से जुड़े बड़े मुद्दे के रूप में उठाकर भाजपा Government को घेरने की कोशिश कर रही है.

पीकेटी/डीकेपी