
Patna, 16 जुलाई . बिहार की राजधानी Patna के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है. चुनावी प्रचार के बीच अब पोस्टर वार भी तेज हो गया है. Thursday को क्षेत्र में लगाए गए एक पोस्टर के जरिए जन सुराज के सूत्रधार और उम्मीदवार प्रशांत किशोर को निशाने पर लिया गया है. पोस्टर के नीचे ‘सौजन्य- बांकीपुर की जनता’ लिखा गया है. पोस्टर में प्रशांत किशोर जैसी आकृति वाले एक व्यक्ति के हाथ में रुपये की गड्डियां दिखाई गई हैं. साथ ही उस पर लिखा गया है, “केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है.” पोस्टर पर एक अन्य स्लोगन “नोट नहीं, वोट चाहिए” भी अंकित है.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति की ओर से लगवाया गया है. पोस्टर पर केवल “बांकीपुर की जनता” का उल्लेख किया गया है. पोस्टर सामने आने के बाद बांकीपुर के चुनावी मुकाबले को लेकर Political चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, इस मामले पर जन सुराज की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद हो रहा है.
राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. नितिन नवीन लगातार चार बार बांकीपुर से विधायक चुने गए थे. इस उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है. चुनाव मैदान में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है.
प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के मैदान में होने के कारण इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. चुनाव प्रचार के बीच पोस्टर और बयानों के जरिए एक-दूसरे पर Political हमले भी तेज हो गए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है. फिलहाल यह पोस्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लेकर विभिन्न Political हलकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
–
एमएनपी/पीएम
Skip to content