पीएम मोदी को लेकर राहुल के विवादित बयान पर सियासत, भाजपा ने लगाया ‘गद्दारी परंपरा’ का आरोप

New Delhi, 20 मई . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi को लेकर एक विवादित टिप्पणी की. राहुल के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक, Odisha के मंत्री नित्यानंद गोंड और यूपी के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उनका बचाव किया.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है. जिस परिवेश में आप पैदा हुए और जिस परिवेश में आप बड़े हुए, उसी भाषा में आप बोलेंगे. इसलिए राहुल गांधी का ऐसा बयान देना कोई बड़ी बात नहीं है. उनके परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी जो Prime Minister पैदा हुए, उन्होंने जो कुछ किया उसे वे गद्दारी नहीं मानते बल्कि अपनी उपलब्धि मानते हैं. इसलिए Prime Minister को गद्दार कहने में उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया. उसके बाद Pakistan को झेलम और चिनाब नदी का 80 प्रतिशत पानी दे दिया. 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय एयरफोर्स को चीन पर हमला करने का आदेश नहीं दिया. तिब्बत को मान्यता नहीं दी बल्कि चीन को मान्यता दे दी. फिर भी वे गद्दार नहीं माने जाते. इंदिरा गांधी ने संसद के रिकॉर्ड में Pakistan को न्यूक्लियर डिटेल्स देने की बात कही. उन्होंने इमरजेंसी लगाई और ऑपरेशन ब्लू स्टार करवाकर सिखों की भावनाओं का अपमान किया. उनके बाद 1984 में सिखों के खिलाफ हुए दंगों में दस हजार से ज्यादा सिखों को मार दिया गया. फिर भी इसे उपलब्धि माना जाता है, गद्दारी नहीं.

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने बोफोर्स घोटाला किया, प्रभाकरन को हथियार दिए, फिर उसी के खिलाफ ऑपरेशन कर दिया. जब प्रभाकरन ने उनकी हत्या कर दी तो कहा कि गद्दारी का बदला ले लिया. सोनिया गांधी सुपर Prime Minister बनीं. चीन के साथ कांग्रेस पार्टी का समझौता करवाया. यूपीए के शासनकाल में 2010 में 78 आतंकवादियों को रिहा किया गया, जिन्होंने बाद में बड़े हमले किए. फिर भी इसे गद्दारी नहीं माना जाता.

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की ओर से कभी पेगासस, कभी हिंडनबर्ग, कभी देश की संस्थाओं को विदेश में जाकर बदनाम करना जारी रहा. आज मैं देश की जनता और खासकर कांग्रेसियों से अपील करता हूं, इन लोगों को नेता मानना बंद कर दीजिए. ये देश के लिए नासूर हैं. इन्हें नेता मानकर आप देश की सेवा नहीं बल्कि देश की हानि कर रहे हैं.

Odisha के मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि राहुल गांधी का स्वभाव ही ऐसा है. आज देश की जनता सब समझ रही है कि Prime Minister Narendra Modi देश के लिए क्या कर रहे हैं. देश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व मंच पर India का गौरव लगातार बढ़ रहा है. राहुल गांधी जैसे लोग अगर कांग्रेस में रहेंगे तो देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता. राहुल गांधी को यह समझ लेना चाहिए कि वे जो बोलते हैं, उस पर देश की जनता की क्या प्रतिक्रिया होती है. उनका चुप रहना ही बेहतर होगा.

वहीं, यूपी के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी को एक बार भारतीय संस्कृति का अध्ययन जरूर करना चाहिए. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “2014 के बाद से हर इंसान को भाजपा गद्दार बताती है तब तो कोई शोर नहीं हुआ. यह वही भाषा है जिसे भाजपा ने देश में शुरू किया है. हर मुसलमान और हर सेक्युलर व्यक्ति को गद्दार कहना और उनसे Pakistan चले जाने और अब तो ईरान चले जाने को भी कहा जा रहा है. अब राहुल गांधी ने अगर कोई बात कह दी तो इतना ज्यादा हंगामा क्यों मचा हुआ है? भाजपा ने देश में जो बीज बोया था वह अब फल दे रहा है.”

/पीएम