
Mumbai , 19 मई . Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर राज्य की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है. इस बीच Maharashtra Government में मंत्री संजय शिरसाट ने एकनाथ शिंदे के दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह दौरा पहले से तय था और इसके पीछे शहरी विकास विभाग से जुड़े अहम प्रशासनिक मुद्दे हैं.
से बातचीत करते हुए संजय शिरसाट ने कहा, “एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा पहले से ही तय था. उन्होंने हम सभी को पहले ही बता दिया था कि उनके विभाग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण काम हैं. इसके बाद उनकी वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात होने की संभावना है.”
सूत्रों के अनुसार, उपChief Minister एकनाथ शिंदे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शहरी विकास विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. Political गलियारों में इस बात की भी जोरदार चर्चा है कि अपने इस दौरे के दौरान शिंदे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
मंत्री संजय शिरसाट ने नीट यूजी पेपर लीक मामले पर कहा कि यह बहुत बड़ा रैकेट है, जो कई वर्षों से लोगों को लूटने का काम कर रहा था.
संजय शिरसाट ने कहा, “पहले इस मामले की जांच Police ने शुरू की, फिर सीआईडी और अब सीबीआई जांच कर रही है. यह बहुत बड़ा रैकेट है. एक तरह से लोगों को लूटने का धंधा कई साल से चल रहा था.”
उन्होंने कोचिंग संस्थानों पर भी गंभीर आरोप लगाए. संजय शिरसाट ने कहा कि कई कोचिंग क्लास इतने बड़े हो गए हैं कि वे अब बड़े जमींदारों की तरह काम कर रहे हैं और नेताओं तक को खरीदने की ताकत रखते हैं.
Maharashtra Government के मंत्री ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “ऐसे लोगों को जेल जाना ही होगा. इनके खिलाफ बुलडोजर भी चलेगा और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा.”
–
Skip to content