पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्ष को घेरा

New Delhi, 22 जुलाई . राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. साथ ही उन्होंने परीक्षा से जुड़े मामलों पर Government की ओर से चर्चा के लिए तैयार रहने की भी बात कही.

BJP MP रेखा शर्मा ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “प्रदर्शन से पहले अमेरिका की ओर से अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी. किसी विदेशी देश को पहले से कैसे जानकारी थी कि ऐसी स्थिति बनने वाली है? कुछ विदेशी ताकतें India को कमजोर देखना चाहती हैं और देश के आंतरिक मामलों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं.”

नीट पेपर लीक विवाद पर बोलते हुए रेखा शर्मा ने कहा, “Government इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है. यह केवल किसी एक Government से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही चुनौती है. कुछ लोग जानबूझकर गलत गतिविधियों में शामिल होते हैं और ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

वहीं, BJP MP सामिक भट्टाचार्य ने महिला के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “किसी भी महिला पर अपमानजनक टिप्पणी का कोई समर्थन नहीं कर सकता. कल्याण बनर्जी के निलंबन का फैसला संसद की प्रक्रिया और नियमों के तहत लिया गया है, जिस पर अंतिम निर्णय Lok Sabha सदस्य ही स्पष्ट कर सकते हैं.”

राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सामिक भट्टाचार्य ने कहा, “कांग्रेस के पास अब जनता से जुड़े मुद्दों की कमी है. कांग्रेस नेताओं के बयान और जमीनी हकीकत में अंतर है. चुनावों में जनता ने कई बार कांग्रेस को अपना जवाब दिया है.”

Odisha से जुड़े पेपर लीक मामलों को लेकर BJP MP अनंत नायक ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, “Odisha के पूर्व Chief Minister नवीन Patnaयक और विपक्ष द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है. पूर्ववर्ती Government के कार्यकाल में भी कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं.”

अनंत नायक ने दावा किया, “Odisha में 2015 से 2023 के बीच Police भर्ती, शिक्षक भर्ती, हाईस्कूल परीक्षा और शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित कई परीक्षाओं में प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आए थे. पेपर लीक जैसी समस्याएं किसी एक राज्य या Government तक सीमित नहीं हैं और इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.”

BJP MP सुजीत कुमार ने कहा, “यह बहुत निंदनीय और पूरी तरह गलत है. विपक्ष जिस तरह से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है, उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. जब ​​Government हर मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है तो वे आखिर क्या चाहते हैं? उनके पास न तो तथ्य हैं और न ही तर्क. उनका एकमात्र मकसद संसद को काम करने से रोकना और अराजकता व व्यवधान का माहौल बनाना है.”

एससीएच/डीकेपच