
Patna, 27 जुलाई . बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और Police की ओर से एके-47 से फायरिंग के मामले में Police मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद Police महकमे में हलचल तेज हो गई है. वहीं, कुछ Policeकर्मियों के बीच इस फैसले को लेकर नाराजगी की भी चर्चा है.
जानकारी के अनुसार, Police मुख्यालय के निर्देश पर संबंधित सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. मामले की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. Police मुख्यालय ने घटना को गंभीर मानते हुए पहले ही संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी.
गौरतलब है कि 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान में प्रदर्शन के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आई. इसी दौरान एक Policeकर्मी द्वारा अत्याधुनिक हथियार एके-47 से फायरिंग की गई.
घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और Police की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे. प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर Police मुख्यालय ने संबंधित सिपाही के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की. अब पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग निर्धारित मानकों और परिस्थितियों के अनुरूप की गई थी या नहीं.
उल्लेखनीय है कि बिहार बंद के दौरान Saturday को सिवान शहर में प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जमकर हंगामा और पथराव किए गए थे. प्रदर्शनकारियों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई Policeकर्मी घायल हो गए थे.
Police का कहना था कि भीड़ को नियंत्रित करने और हालात सामान्य करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी. हालांकि, एके-47 से की गई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content