पाकिस्तान: दक्षिण वजीरिस्तान में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 23 जुलाई . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दक्षिण वजीरिस्तान जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक Policeकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के सरवेकाई क्षेत्र में हुई, जहां Police constable ड्यूटी पर जाते समय घात लगाकर किए गए हमले का शिकार हो गया.

अधिकारियों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि, सरवेकाई Police थाने में तैनात constable मोले खान सराय इलाके में एक नाले के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल Policeकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चिकित्सा सहायता पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.

प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, घटना के बाद Police और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब Pakistan, विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे सीमावर्ती प्रांतों में Police और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

15 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू और लोअर दीर जिलों में सशस्त्र हमलावरों ने कई हमले किए थे. इन हमलों में दो Policeकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि 22 Policeकर्मियों समेत 26 लोग घायल हुए थे.

बन्नू जिले में हमलावरों ने मिरयाब Police स्टेशन पर विस्फोटकों से लदे वाहन से हमला किया था. प्रमुख Pakistanी दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद कई घंटों तक Police और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी.

जिला Police अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद फुरकान बिलाल ने बताया था कि हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन को Police स्टेशन में घुसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही विस्फोट हो गया और फिर मुठभेड़ शुरू हो गई.

सूत्रों के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने Police स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर पहले से क्षतिग्रस्त एक पुल को भी उड़ा दिया था, ताकि अतिरिक्त Police बल और राहत दल मौके पर न पहुंच सकें.

प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया था कि Police स्टेशन पर करीब ढाई टन विस्फोटकों से भरा वाहन भेजा गया था.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, इसी दिन लोअर दीर के हैदराय टॉप इलाके में भी Police और सशस्त्र हमलावरों के बीच कई घंटों तक मुठभेड़ चली. इस दौरान दो Policeकर्मियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए.

सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया सूचना के आधार पर हैदराय टॉप और कुर्रम क्षेत्र में तलाशी एवं अभियान शुरू किया था; उसी दौरान हमलावरों ने Police पर फायरिंग कर दी. मुठभेड़ देर रात तक जारी रही, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया था.

केआर/