
हैदराबाद, 24 मई . हैदराबाद के आईटी हब माधापुर में कार से स्टंट कर रहे युवकों को रोकने के दौरान एक Police constable घायल हो गया. कार ने constable को टक्कर मार दी, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया.
घटना Saturday रात निलोफर कैफे के पास की है, जहां कुछ युवक तेज रफ्तार कारों से रेस लगा रहे थे. इस दौरान Police ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली एक कार को रोकने की कोशिश की.
social media पर वायरल वीडियो में कई युवक सड़क पर कार रेसिंग और स्टंट देखते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक Policeकर्मी कार पर डंडा मारता दिखाई देता है. जब कार नहीं रुकी तो Police ने उसका पीछा किया और एक Policeकर्मी ने चालक को कार से खींच लिया.
Police का कहना है कि कार चालक ने जानबूझकर constable को टक्कर मारी. आरोपी युवक को साइबराबाद Police ने हिरासत में ले लिया है.
Police के मुताबिक, हर सप्ताहांत आईटी कॉरिडोर की सड़कों पर बड़ी संख्या में युवक कार और बाइक रेसिंग के साथ खतरनाक स्टंट करते हैं. चेतावनी के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है.
इधर, साइबराबाद Police ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान कुल 294 लोगों को पकड़ा गया. इनमें 255 लोग दोपहिया वाहन चला रहे थे, जबकि 5 लोग तीनपहिया और 34 लोग चारपहिया वाहन चला रहे थे.
Police ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है. यदि कोई नशे की हालत में वाहन चलाते हुए किसी की मौत का कारण बनता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. इस अपराध में अधिकतम 10 साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है.
Police ने बताया कि 18 से 23 मई के बीच अदालतों ने 156 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों का निपटारा किया. इनमें 10 लोगों को जुर्माने के साथ जेल भेजा गया, जबकि एक व्यक्ति को जुर्माने के साथ सामाजिक सेवा करने का आदेश दिया गया. बाकी 145 लोगों पर अदालत ने जुर्माना लगाया.
–
एएमटी/
Skip to content