
New Delhi, 18 जुलाई . पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को Saturday को दिल्ली Police अपने साथ ले गई. Police की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
अभिजीत दिपके ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली Police जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों को पीट रही है और सोनम सर को जबरदस्ती ले जा रही है.” एक और पोस्ट में दिपके ने लिखा, “दिल्ली Police ने मुझे पीटा है और हिरासत में रखा है.”
‘कॉकरोच इज बैक’ नाम के ‘एक्स’ हैंडल से लिखा गया, “सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके का वीडियो मैसेज, जब उन्हें Police ने छोड़ा, जब Police ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से किडनैप कर लिया था. Police ने उन्हें पीटा है. सीजेपी के प्रोटेस्ट करने वालों पर जंतर-मंतर पर बुरी तरह लाठीचार्ज किया गया है.”
गीतांजलि जे अंगमो ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उनके डॉक्टरों की मंजूरी के बिना उन्हें मुंह से या नसों के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं.”
पत्रकारों से बातचीत करते हुए New Delhi के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, “माननीय हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, और सेहत की स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर, सोनम वांगचुक को यहां से बहुत जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक सही सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वह अभी मेडिकल देखरेख में हैं.”
Police ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें.
–
एसडी/एएस
Skip to content