असम के रिहैब सेंटरों में मरीजों से मारपीट पर पुलिस सख्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिश्वनाथ, 4 जून . असम में social media पर वायरल हुए वीडियो के बाद Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. यह मामला एक नशा मुक्ति केंद्र में कथित रूप से मरीजों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार से जुड़ा हुआ है.

एसएसपी अजगवरण बसुमतारी ने बताया कि Wednesday को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों के साथ मारपीट होती दिखाई दी. एक खुशगांव में और दूसरा माधोपुर का प्रतिज्ञा वेलनेस सेंटर नशा छुड़ाने के लिए चलाए जा रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर माना गया और तुरंत जांच शुरू की गई.

एसएसपी ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर को निर्देश दिए गए और दोनों स्थानों पर टीम भेजी गई. इसके बाद जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई. मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. Police का कहना है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित रिहैब सेंटरों की जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि ये केंद्र नियमों के अनुसार चल रहे थे या नहीं. अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी या एसओपी का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सेंटर को बंद भी किया जा सकता है.

उन्होंने यह भी कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों का इलाज मेडिकल नियमों के तहत होना चाहिए. किसी भी मरीज के साथ मारपीट या अमानवीय व्यवहार पूरी तरह गलत है. ऐसे केंद्रों पर समय-समय पर Police, मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की टीम द्वारा निरीक्षण किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां सही इलाज हो रहा है या नहीं.

एसएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच तेज कर दी गई है और जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उनकी पहचान कर ली गई है. Police ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

पीआईएम/डीकेपी