
New Delhi, 19 जुलाई . ‘थाना दिवस’ के मौके पर 18 जुलाई को मध्य दिल्ली के सभी Police स्टेशनों में ‘जन सुनवाई’ का आयोजन किया गया. इस दौरान 116 शिकायतों का तुरंत निपटारा किया गया, जबकि बाकी शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में तेजी से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
जन शिकायत निवारण कार्यक्रम की देखरेख एडिशनल डीसीपी प्रथम और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ Police ने की. उन्होंने संबंधित Police स्टेशनों पर शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी बातें सुनीं. हर शिकायत की बारीकी से जांच की गई और नागरिकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सीधे अपनी चिंताएं रखने का मौका दिया गया. जहां भी संभव हुआ, शिकायतों का समाधान किया गया और मौके पर ही उचित कार्रवाई की गई. जिन मामलों में आगे की जांच की जरूरत थी, उन्हें तय प्रक्रियाओं के अनुसार तेजी से आगे की कार्रवाई के लिए लिया गया.
जन सुनवाई के दौरान कुल 133 शिकायतकर्ताओं की बातें सुनी गईं. इस दौरान 116 शिकायतों का समाधान किया गया जबकि बाकी मामलों को वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में तेजी से समाधान के लिए चिह्नित किया गया, ताकि उनका समय पर और प्रभावी ढंग से निपटारा हो सके.
इस कार्यक्रम में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जो सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police की शिकायत निवारण प्रणाली में नागरिकों के बढ़ते भरोसे और विश्वास को दर्शाता है. यह Police और समुदाय के बीच रचनात्मक बातचीत के लिए एक प्रभावी मंच भी साबित हुआ. इससे अधिकारियों को स्थानीय चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने, जनता का भरोसा मजबूत करने और शांति, कानून-व्यवस्था व सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने के प्रयासों को और मजबूत करने में मदद मिली.
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police पेशेवर, पारदर्शी, जवाबदेह और सेवा-उन्मुख Policeिंग प्रदान करने के अपने संकल्प पर अडिग है. ‘थाना दिवस जन सुनवाई’ का नियमित आयोजन Police-जनता की साझेदारी को मजबूत करता है. यह पहुंच को आसान बनाता है, पारदर्शिता को बढ़ावा देता है, समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और पूरे जिले में संवेदनशील व नागरिक-केंद्रित Policeिंग सुनिश्चित करता है.
–
ओपी/पीएम
Skip to content