
New Delhi, 18 अप्रैल . नॉर्थ रोहिणी से Saturday को एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, नॉर्थ रोहिणी Police स्टेशन में एक नकली लूट का मामला दर्ज किया गया, जिसे Police ने अपनी तत्परता से सिर्फ 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया.
लूट के संबंध में यह रिपोर्ट अभिषेक नामक एक व्यक्ति के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसने पीसीआर कॉल के माध्यम से बताया कि बंदूक की नोक पर उसके साथ लूट की घटना हुई है. शिकायत के मुताबिक, नॉर्थ रोहिणी Police स्टेशन में एक लूट का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद Police जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से नॉर्थ रोहिणी के स्टाफ ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया.
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनुज (उम्र 39 वर्ष) और India (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई. इन दोनों की निशानदेही पर 6 लाख रुपए, एक खिलौना पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई. आगे की पूछताछ में पता चला कि यह घटना शिकायतकर्ता अभिषेक ने खुद ही रची थी.
Police जांच में पता चला कि आर्थिक तंगी के कारण अभिषेक ने सह-आरोपियों अनुज, India और अजय के साथ मिलकर एक नकली लूट दिखाने और उसे सौंपे गए 17 लाख रुपए का गबन करने की साजिश रची थी. वहीं, Police ने शिकायतकर्ता अभिषेक को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आपराधिक साजिश से संबंधित धाराएं जोड़ दी गई हैं.
Police द्वारा शेष राशि बरामद करने और इस वारदात में शामिल फरार सह-आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है.
बता दें कि बीते Friday Rajasthan आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने एक इसी प्रकार की नकली आधार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया. आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता थी. हनुमानगढ़ जिला Police के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में भादरा में एक अवैध आधार नामांकन केंद्र का भंडाफोड़ किया और मुख्य आरोपी कुलदीप शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content