
New Delhi, 21 जुलाई . Prime Minister आवास के बाहर Tuesday को विरोध-प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों के नेताओं को Police ने वहां से हटा दिया. प्रदर्शन में Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, Samajwadi Party (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल थे.
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद और कार्यकर्ता Prime Minister आवास के बाहर पहुंचे थे. कुछ समय बाद Police ने कार्रवाई करते हुए नेताओं और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाना, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम और अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप क्षेत्र में ले जाया गया.
इस बीच Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव तथा अन्य पार्टी सांसदों के साथ, अनशन पर बैठे और घायल छात्रों से मुलाकात की.
अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव दानिश, एआईएसए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष और एआईएसए दिल्ली विश्वविद्यालय सचिव अंजलि से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया.
Samajwadi Party नेताओं ने छात्रों पर दिल्ली Police द्वारा कथित बल प्रयोग की निंदा की और कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी छात्र आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करेगी.
इस दौरान Samajwadi Party के सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज और पुष्पेंद्र सरोज ने भी छात्रों से मुलाकात की और उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की.
बता दें कि संसद भवन से मार्च करते हुए विपक्ष के नेता पीएम आवास तक पहुंच गए थे, जहां उन्होंने धरना शुरू कर दिया था. इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की. हालांकि, इसके बाद उनका कहना था कि राहुल गांधी द्वारा सदन में चर्चा कराए जाने की मांग मान ली गई थी, लेकिन अब वे इसके लिए तैयार नहीं हैं.
बातचीत विफल रहने के बाद Police और अन्य अधिकारियों ने भी प्रदर्शन कर रहे नेताओं से वहां से हटने को कहा, लेकिन जब वे नहीं हटे तो Police ने उन्हें बसों में बिठाकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचा दिया.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content