
गोपालगंज, 13 अप्रैल . बिहार में एक ओर भाजपा के नेतृत्व में नई Government के गठन को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं , वहीं सत्ताधारी जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
गोपालगंज के कुचायकोट से विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और उनके एक नजदीकी की तलाश में Police लगातार दबिश दे रही है. जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के Police अधीक्षक विनय कुमार तिवारी खुद इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं.
बताया गया कि बड़ी संख्या में Police Monday को विधायक के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी कर रही है. इधर, विधायक और उनके भाई Police की दबिश की सूचना के बाद भूमिगत बताए जा रहे हैं. दरअसल, यह पूरा मामला जमीन से जुड़ा है. गोपालगंज Police ने कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और उनके करीबी राहुल तिवारी के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट ले लिया है.
Police अधीक्षक विनय तिवारी के अनुसार विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए Police की दो टीमों को लगाया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एक मामला दर्ज कराया गया है.
बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें जमीन कब्जाने के लिए फायरिंग करने का आरोप है. इस मामले में Police ने भू-माफिया सिवान के रहने वाले भोला पांडेय समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसी मामले में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्ता के आरोप में अभियुक्त बनाया गया है.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content