भुवनेश्वर: सीएमओ से गायब जांच रिपोर्टों के मामले में वीके पांडियन को पुलिस का नोटिस

भुवनेश्वर, 22 जुलाई . Odisha के Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) से दो महत्वपूर्ण जांच रिपोर्टों के गायब होने के मामले में कमिश्नरेट Police ने जांच तेज कर दी है. इसी कड़ी में राजधानी Police ने Wednesday को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और पूर्व बीजेडी नेता वीके पांडियन को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है.

Police द्वारा जारी नोटिस में वीके पांडियन को 25 जुलाई को सुबह 11 बजे जोन-1 के सहायक Police आयुक्त (एसीपी) के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. उन्हें मामले से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी साथ लाने को कहा गया है.

दरअसल, Police Chief Minister कार्यालय से गायब हुई दो अहम जांच रिपोर्टों की जांच कर रही है. इनमें स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और अन्य लोगों की हत्या मामले में न्यायमूर्ति एएस नायडू आयोग की रिपोर्ट तथा एसयूएम अस्पताल अग्निकांड मामले में राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) की जांच रिपोर्ट शामिल हैं.

जांच में तेजी आने के साथ Police सीएमओ से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गायब फाइलों का पता लगाया जा सके और मामले में नए सुराग हासिल किए जा सके.

इससे पहले पूर्व आईटी सचिव मनोज मिश्रा भी Police नोटिस मिलने के बाद 18 जुलाई को कैपिटल Police स्टेशन पहुंचे थे. वहां उनसे करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई थी और जांचकर्ताओं ने गायब रिपोर्टों से संबंधित जानकारी जुटाई थी.

वहीं, तत्कालीन Chief Minister नवीन Patnaयक के पूर्व प्रधान सचिव राजेश वर्मा को भी कुछ दिन पहले Police ने नोटिस जारी किया था. हालांकि, वह अब तक कैपिटल Police के समक्ष पेश नहीं हुए हैं.

जांच के तहत Police टीम पहले लोक सेवा भवन भी पहुंची थी, जहां गृह विभाग और सामान्य प्रशासन (जीए) विभाग में रिपोर्टों के गायब होने को लेकर पूछताछ की गई थी.

Police का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. यदि जांच में कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एएमटी/डीकेपी