झारखंड के लातेहार में जंगल में मिले युवक-युवती के शव, जांच कर रही पुलिस

लातेहार, 8 मई . Jharkhand के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव के निकट स्थित जंगल में Friday को एक युवक और एक युवती के पेड़ पर लटके शव बरामद किए गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

Police के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में मवेशी चराने के दौरान दोनों शवों को देखा और तुरंत इसकी सूचना Police को दी. मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के निर्देश पर Police टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतकों में युवक की पहचान सुनील कुमार सिंह के तौर पर हुई. प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि सुनील कुमार सिंह की शादी महज कुछ महीने पहले ही हुई थी. स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया होगा.

घटनास्थल की स्थितियों को देखते हुए Police इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या के पहलू को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है. थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि Police मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर तथ्यों को जुटाया जा रहा है. इस घटना के बाद से गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

एसएनसी/