
लंदन, 14 जून . दक्षिण पश्चिम लंदन के साउथहॉल में चाकूबाजी की घटना में 26 साल के भारतीय मूल के युवक की मौत हो गई है. मेट्रोपॉलिटन Police ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है.
मृतक की पहचान गुरभेज सिंह के रूप में हुई है. उस पर नॉर्थ रोड पर, डॉर्मर्स वेल्स लेन के जंक्शन के पास हमला किया गया था. Police ने Saturday को बताया कि सिंह पर करीब 00:30 बजे नॉर्थ रोड और डॉर्मर्स वेल्स लेन के कोने पर एक दुकान के बाहर हमला हुआ था.
मेट्रोपॉलिटन Police के अनुसार, Wednesday को लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने इलाके में चाकूबाजी की सूचना दी, जिसके बाद Police और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे. वहां दो घायल पुरुष मिले.
चाकू लगने से घायल गुरभेज सिंह को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. उनके परिवार की मदद के लिए खास Police टीम तैनात की गई है.
एक दूसरा युवक मौके पर घायल मिला, जिसकी उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है. उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई.
Police ने बताया कि मौके से 20 से 30 की उम्र के बीच के सात पुरुषों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया था. आगे जांच के बाद उनमें से छह को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा किया गया है और उसे बाद में दोबारा पेश होना होगा.
जांच अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी, cctv फुटेज या मोबाइल वीडियो हो, तो वह आगे आए, ताकि जांच में मदद मिल सके.
डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर एलिसन फॉक्सवेल ने कहा, “हमारे होमिसाइड जांच अधिकारी सिंह की दुखद मौत की जांच कर रहे हैं और मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.”
Police अभी भी इस बात की जांच कर रही है. अभी तक इस हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है और Police इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
मेट्रोपॉलिटन Police ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर जानकारी दें, क्योंकि छोटी-छोटी बातें भी इस मामले की जांच में बहुत मदद कर सकती हैं.
–
एवाई/पीएम
Skip to content