
नोएडा, 21अगस्त . कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police ने गुमशुदा और अपहृत बालक-बालिकाओं के साथ-साथ लापता स्त्री-पुरुषों की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए व्यापक अभियान चलाया है. Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 तक तीनों जोन में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में Police ने बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया है.
Police के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में कुल 3,348 स्त्री-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज हुई, जिनमें से 2,962 यानी 88.47 प्रतिशत लोगों को सकुशल बरामद किया गया. वहीं, बालक-बालिकाओं से संबंधित 650 अभियोग दर्ज हुए, जिनमें 619 यानी 95.23 प्रतिशत बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. Police के अनुसार गुमशुदा लोगों की तलाश में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, cctv कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, social media और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल किया गया.
प्राप्त सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर Police टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश और तलाश की. इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थानों और आश्रय गृहों पर भी खोजबीन की गई. नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में कुल 965 स्त्री-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी. इनमें 540 महिलाएं और 270 पुरुषों समेत कुल 810 लोगों को सकुशल बरामद किया गया, जो 83.93 प्रतिशत है. इस जोन में 155 स्त्री-पुरुषों की बरामदगी अभी शेष है. इसी तरह 249 बालक-बालिकाओं से संबंधित अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 207 बालिकाएं और 29 बालक सहित कुल 236 बच्चों को बरामद किया गया. Police के अनुसार 13 बच्चों की बरामदगी अभी बाकी है.
सेंट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों में 1,702 स्त्री-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज हुई. इनमें 1,159 महिलाएं और 396 पुरुषों समेत कुल 1,555 लोगों को सकुशल बरामद किया गया. बरामदगी का प्रतिशत 91.36 रहा. 147 लोगों की तलाश अभी जारी है. बच्चों से संबंधित 258 मामलों में 224 बालिकाओं और 28 बालकों समेत कुल 252 बच्चों को सकुशल बरामद किया गया. Police के मुताबिक यहां बरामदगी का प्रतिशत 97.67 रहा.
ग्रेटर नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में 681 स्त्री-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज हुई. इनमें 405 महिलाएं और 192 पुरुषों सहित कुल 597 लोगों को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि 84 लोगों की तलाश जारी है. वहीं 143 बालक-बालिकाओं से संबंधित मामलों में 94 बालिकाओं और 37 बालकों सहित कुल 131 बच्चों को सकुशल बरामद किया गया. 12 बच्चों की तलाश अभी शेष है. Police ने गुमशुदगी से जुड़े मामलों का विश्लेषण कर ऐसे क्षेत्रों को भी चिन्हित किया है, जहां इस प्रकार की घटनाओं की संभावना अधिक पाई गई.
नोएडा जोन में सदरपुर, सलारपुर, सेक्टर-37, बरोला और होशियारपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है. सेंट्रल नोएडा जोन में इलाहाबास, भंगेल, नयागांव, याकूबपुर, कुलेसरा, जलपुरा, गौर सिटी-1, राइस सिटी और चेरी काउंटी को चिन्हित किया गया है. वहीं ग्रेटर नोएडा जोन में कस्बा कासना, कस्बा जेवर और दादरी के रेलवे रोड चौकी क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है. इन क्षेत्रों में नियमित Police गश्त, संदिग्ध लोगों की चेकिंग, cctv निगरानी, बीट Police की सक्रियता और स्थानीय लोगों की सहभागिता बढ़ाई गई है. जरूरत के अनुसार इन हॉटस्पॉट का दोबारा मूल्यांकन कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.
Police के मुताबिक बच्चों और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की गुमशुदगी के मामलों में तलाश बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण होती है. कई बार परिवार गुमशुदगी की सूचना Police को देर से देते हैं, जिससे शुरुआती ‘गोल्डन पीरियड’ का पूरा लाभ नहीं मिल पाता. कुछ लोग मोबाइल या social media का इस्तेमाल नहीं करते, जबकि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति अपनी पहचान बताने में भी सक्षम नहीं होते. ऐसे मामलों में Police को तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मैनुअल इंटेलिजेंस और स्थानीय सूचना तंत्र पर भी निर्भर रहना पड़ता है. Police ने ऐसे कई मामलों में सफलता हासिल की है.
थाना कासना क्षेत्र में 11 मार्च 2026 को 10 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ और बोलने में असमर्थ बालक के लापता होने की सूचना मिली थी. Police ने फोटो और हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की. तकनीकी माध्यमों, वात्सल्य पोर्टल, social media और मुखबिर तंत्र की मदद से खोजबीन की गई. बाद में मथुरा स्थित राजकीय बालगृह से जानकारी मिली कि रेलवे स्टेशन पर एक बालक मिला था. फोटो और विवरण का मिलान करने पर उसकी पहचान गुमशुदा बालक के रूप में हुई. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया गया.
इसी तरह थाना सेक्टर-49 क्षेत्र से 9 जून को बाजार जाने के लिए निकलीं दो नाबालिग बालिकाएं वापस नहीं लौटीं. परिजनों की सूचना के बाद Police ने मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम बनाई. सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार तलाश की गई और 14 जून को दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया.
Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का कहना है कि शेष गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है. अन्य जिलों और राज्यों की Police इकाइयों के साथ समन्वय, cctv फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, social media, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल जारी है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content