मुरादाबाद में युवक ने लाइव वीडियो बनाकर खुदकुशी की, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद, 31 मई . उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स द्वारा सुसाइड करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शख्स ने अपने ही पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. इस दौरान उसने अपना एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर गांव का है, जहां एक 19 साल के युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. Police मामले की जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय फरत अली ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से घर के भीतर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में मौजूद एक छोटे बच्चे के सामने उसने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए यह कदम उठाया.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक किसी पारिवारिक परेशानी से परेशान था. वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार को परेशान न किया जाए.

घटना की सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

घर में शख्स द्वारा उठाए गए इस चौंकाने वाले कदम के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई.

Police अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि घटना 30 मई की रात की है. अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी भी Police जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

एएमटी/पीएम