
ग्रेटर नोएडा, 27 जुलाई . ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी में Monday को एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से Police को मिली, जिसके बाद थाना नॉलेज पार्क Police तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
Police के अनुसार, एटीएस प्रिस्टीन सोसायटी के एक फ्लैट में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंची Police टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान सोनम पुत्री रामपाल सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रूप में की. जांच में सामने आया कि सोनम पिछले करीब एक वर्ष से उक्त फ्लैट में घरेलू सहायिका (मेड) के रूप में काम कर रही थी. वह फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी के साथ सर्वेंट रूम में रह रही थी.
Police के मुताबिक, रात के समय किसी वक्त सोनम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्लैट में मौजूद लोगों ने Police को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना नॉलेज पार्क Police द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
Police ने बताया कि मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है.
Police अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. Police फ्लैट में मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका के संबंध में अन्य जानकारियां भी जुटा रही है. अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.
Police का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल, थाना नॉलेज पार्क Police द्वारा मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content