रांची में घर के भीतर सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 22 जुलाई . रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी रमेश ठाकुर के रूप में हुई है. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. वारदात Tuesday देर रात की बताई जा रही है. उस समय रमेश ठाकुर अपने घर में अकेले सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में घुसे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया.

हमलावरों ने उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. Wednesday सुबह परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो रमेश ठाकुर खून से लथपथ मृत पड़े मिले. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police को घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से हत्या की गई. हथियार को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

मौके से अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के पास पास-पास दो मकान हैं. इनमें से एक मकान किराए पर दिया गया है. Police किरायेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Police अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. आपसी रंजिश, संपत्ति विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

एसएनसी/पीएम