जालंधर में बीएसएफ चौक के पास स्कूटी में विस्फोट के बाद लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, 5 मई . पंजाब के जालंधर में बीएसएफ चौक के पास Tuesday की शाम को एक्टिवा स्कूटी में विस्फोट होने की खबर सामने आई. बताया जा रहा है कि इसके बाद एक्टिवा में आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, एक्टिवा पर सवार दो लोग Police के पास मौजूद हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही Police और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया. फिलहाल, धमाके के कारणों की जांच की जा रही है.

Police कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, ”रात करीब 8 बजे हमारी पेट्रोलिंग टीम मौके पर मौजूद थी. उसी दौरान गेट के पास खड़ी एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई. जिस युवक के पास यह एक्टिवा थी, वह फिलहाल हमारे साथ है और जांच में सहयोग कर रहा है.”

इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि बीएसएफ मुख्यालय के पास इस तरह का धमाका बेहद चिंताजनक है और यह कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

उन्होंने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है और इस तरह की घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं. वरिंग ने आरोप लगाया कि राज्य की आम आदमी पार्टी Government और केंद्र Government दोनों ही सुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान देने में विफल रही हैं. लोगों को सुरक्षा चाहिए, न कि Political दिखावा.

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जालंधर में हुआ विस्फोट बेहद चिंताजनक है. इस तरह की घटनाएं सुरक्षा और सतर्कता में गंभीर कमियों की ओर इशारा करती हैं. Government को घटना घटने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय, लोगों की सुरक्षा और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए सक्रिय और ठोस कदम उठाने चाहिए.

वहीं, पंजाब भाजपा के महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास हुआ विस्फोट पंजाब में चरमराती कानून व्यवस्था की भयावह याद दिलाता है. भीड़भाड़ वाले इलाके में डिलीवरी स्कूटी का विस्फोट दिखाता है कि सार्वजनिक स्थान कितने खतरनाक रूप से असुरक्षित हो गए हैं. आम आदमी पार्टी की पंजाब Government को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. शासन को दिखावे और नाटक से नहीं बदला जा सकता. पंजाब इस विफलता को बर्दाश्त नहीं कर सकता. लोगों को सुरक्षा चाहिए, बहाने नहीं.”

एएमटी/डीकेपी