
गढ़वा, 19 जुलाई . बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो के जंगल मे Sunday को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.
Police ने मौके से तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा और मृतक की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के दीपक कुजूर (35) के रूप में हुई है. मृतक का वर्तमान में रामकंडा थाना क्षेत्र के बरवा गांव स्थित ससुराल में रह रहा था.
जानकारी के अनुसार दीपक अपाची बाइक से बड़गड़ से भंडरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उसका पीछा किया. ललमटिया मोड़ के पास अपराधियों ने उसे रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी Police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल दीपक कुजूर को तत्काल इलाज के लिए भंडरिया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अपराधी ने पहले दो राउंड हवा में फायरिंग की, उसके बाद दीपक की कनपटी पर गोली मार दी. दोनों अपराधी बिना चेहरा ढके मुख्य सड़क पर वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए.
प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे लेन-देन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि Police सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना की सूचना पर रंका अनुमंडल Police पदाधिकारी (डीएसपी) रोहित रंजन सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 10:30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा है. राहगीरों ने गोली चलने की आवाज सुनने की जानकारी दी थी. Police तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले का अनुसंधान जारी है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है.
–
एमएस/
Skip to content