
New Delhi, 28 मई . केंद्रीय दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में Thursday को एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया है.
मृतक महिलाओं की उम्र करीब 80 वर्ष बताई गई है. उनका शव आर ब्लॉक स्थित घर के अंदर मिला, जब घरेलू सहायिका को घर से बदबू आने पर शक हुआ. उसने देखा कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे. इसके बाद उसने पड़ोसियों को जानकारी दी और Police को सूचना दी गई.
अधिकारियों के अनुसार, घटना की जानकारी सुबह करीब 10:30 बजे मिली.
Police अधिकारी ने बताया, ”यह सूचना एक मेड ने दी, जो घर के बरामदे की सफाई का काम करती है. उसने बताया कि घर के सभी दरवाजे बंद हैं और अंदर से बदबू आ रही है.”
सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर जांच की.
अधिकारियों ने बताया कि घर के एक कमरे में दो बुजुर्ग महिलाएं बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं. उनकी पहचान चंद्रकांता (करीब 80 वर्ष) और सरोज बाला (करीब 80 वर्ष) के रूप में हुई है.
Police के अनुसार, एक शव बिस्तर और दूसरा फर्श पर पड़ा हुआ मिला. घर से बदबू आ रही थी.
Police ने बताया कि यह एक मंजिला घर है, जिसमें चार एंट्री पॉइंट हैं. जांच के दौरान किसी तरह की जबरन एंट्री, तोड़फोड़ या संघर्ष के निशान नहीं मिले.
स्थानीय जांच में पता चला कि दोनों महिलाएं लंबे समय से एक साथ इस घर में रह रही थीं. सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्रकांता उनकी रिश्तेदार थी.
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्राइम टीम, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और जांच की. एंबुलेंस टीम ने दोनों महिलाओं की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
Police अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच और पड़ोसियों से बातचीत में किसी तरह की आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा, ”अब तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है, लेकिन हर एंगल से जांच जारी है. दोनों शवों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”
Police ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content