दिल्ली के चितली कबर मार्केट में फुटपाथ पर मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

New Delhi, 27 मई . दिल्ली के चितली कबर मार्केट इलाके में Tuesday देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Police के अनुसार, Tuesday रात 2:30 बजे हेड constable दिनेश और हेड constable अरविंद मोटरसाइकिल से इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर चितली कबर मार्केट स्थित दुकान नंबर 1348 के सामने फुटपाथ पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी.

Policeकर्मियों ने जब उस व्यक्ति की जांच की, तो वह मृत पाया गया. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शुरुआती जांच में उसके शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले. मृतक ने सामान्य कपड़े और चप्पल पहन रखी थी.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. Police ने आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद Police ने आम जनता से मृतक की पहचान करने में मदद की अपील की है.

मामले की सूचना मिलने पर क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां की तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड किए. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. Police ने बताया कि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल Police आसपास के cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

एसएचके/पीएम