
गाजियाबाद, 18 अगस्त . गाजियाबाद जिले के थाना विजयनगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों को Police ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. Police के मुताबिक, इनके खिलाफ 17 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था. मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी फिर से घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं. सूचना पर विजयनगर Police ने सीएचएसपी स्कूल के पास चेकिंग शुरू की.
इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अमन के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी अरुण को Police ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है. घायल अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, झांसी जिले के नवाबाद Police की ओर से भी बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. दो बदमाशों को Police ने गिरफ्तार किया है. एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, छीना गया मंगलसूत्र, और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1,250 रुपए बरामद किए गए हैं.
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे नवाबाद थाने की Police को डायल 112 से जानकारी मिली थी कि दो बदमाश एक महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागे हैं. सूचना मिलते ही नवाबाद थाना और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. एक आरोपी की पहचान ब्रिजेंद्र के तौर पर हुई. मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ब्रिजेंद्र अपने एक साथ के साथ देखा गया है.
एसपी सिटी ने बताया कि जानकारी मिलते ही घेराबंदी की गई और मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ में ब्रिजेंद्र के पैर में गोली लगी है. उसके दूसरे साथी आशीष को मौके से गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की बात स्वीकार की है. इस मामले में आगे की सभी विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
एसडी/एएस
Skip to content