लखनऊ और हरदोई में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucknow, 5 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow और हरदोई में बदमाशों के साथ Police की मुठभेड़ की खबर सामने आई है.

Lucknow के निगोहां Police स्टेशन इलाके में 31 मई को दुष्कर्म के आरोपी के साथ Police की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद Police ने गौतमखेड़ा जंगल से आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार किया.

Lucknow के Police उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक जून को 19 वर्षीय युवती की ओर से थाना निगोहां में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक ऑटो ड्राइवर से उसके साथ दुष्कर्म किया. मामले की जानकारी होते ही निगोहां थाने में केस दर्ज किया गया. इसके बाद से थाना निगोहां, एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी हुई थी.

Police उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने आगे बताया कि 450 cctv फुटेज के खंगाला गया और जिस ऑटो में युवती बैठी थी, उसको चिह्नित किया गया. घटना में शामिल आरोपी की पहचान की गई. Police को जानकारी मिली कि आरोपी देखा गया है. जानकारी मिलते ही इलाके में चेकिंग लगाई गई.

Police उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि चेकिंग के दौरान Police को ऑटो आता हुआ दिखाई दिया. Police से खुद को घिरता देख आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षार्थ Police टीम की ओर से भी जवाबी फायर किया गया, जिसके बाद पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. इलाज के लिए आरोपी को अस्पताल भेजा गया है. आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है. इस एक साथ फरार है, उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वहीं, हरदोई के थाना कोतवाली शहर Police और सर्विलांस/एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, स्कूटी, दो सोने की चेन, एक अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार और अंकित वर्मा के रूप में हुई है. Police को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर Police ने घेराबंदी की, जिसके दौरान बदमाशों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी.

Police की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. बरामदगी में बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल, चोरी की स्कूटी, दो सोने की चेन, एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा शामिल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि 4 जून की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पास कुछ बदमाश इकठ्ठा हुए हैं. उनके पास असलहे हैं और ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकठ्ठा हुए हैं. जानकारी मिलने के बाद Police ने घेराबंदी की. खुद को घिरा पाकर Police ने जान से मारने की नीयत से फायर किया. Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की. दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई पहुंचाया गया है.

एसडी/एएस