
फर्रुखाबाद, 11 जून . फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना Police की Wednesday रात चेकिंग के दौरान कन्नौद जिले के रहने वाले एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया. इलाज के लिए आरोपी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अपर Police अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कंपिल थाना Police की ओर से Wednesday की मध्य रात्रि कटिया चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी. Police को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया. बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी. Police ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक की गति तेज कर दी.
अपर Police अधीक्षक ने बताया कि Police ने घेरकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, तो उसने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में Police की ओर से भी आत्मरक्षा में फायरिंग की गई. इससे वह व्यक्ति घायल हो गया उसके दाहिने पैर में गोली लगी है. Police ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविदास उर्फ करिया जनपद कन्नौज का निवासी बताया है. पहले वह छोटी मोटी घटनाएं कर चुका है. यहां भी वह कोई घटना करने की फिराक में था. संदिग्ध से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. बाइक भी दिल्ली से चोरी करना उसने बताया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उस पर चोरी, गैंगस्टर सहित करीब 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. मामले में कंपिल Police की ओर से मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
बीती रात Police ने बुलंदशहर और सुल्तानपुर में भी मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को ढेर कर दिया.
वहीं खुर्जा नगर Police और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ की भी खबर सामने आई है. Police की गोली लगने से खुर्जा के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला मनोज उर्फ बब्बल घायल हो गया. बदमार के पास से Police ने तमंचा, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है.
–
एसडी/
Skip to content