
ग्रेटर नोएडा, 21 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में हुए चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में Police को बड़ी सफलता मिली है. हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की Thursday को Police के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए.
Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. Police के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम वैदपुरा के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना Police, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान ग्राम वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी. घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर Police ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया.
Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड और साजिश में शामिल चार आरोपियों नवीन, अभय, आकाश और मोगली उर्फ पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इसी क्रम में Thursday को Police को गोपनीय सूचना मिली कि हत्या मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं. सूचना पर थाना ईकोटेक-3 Police ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया.
Police का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. Police ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए. घायलों की पहचान हर्ष उर्फ राधे पुत्र कल्लू निवासी ग्राम वैदपुरा और जगत सिंह पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम वैदपुरा के रूप में हुई है. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुठभेड़ के बाद Police ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. Police का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.
–
पीकेटी/एसके
Skip to content