गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

गोरखपुर, 17 अगस्त . गोरखपुर के कैंट इलाके में Sunday देर रात Police और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में दोनों चेन स्नेचरों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मुठभेड़ के दौरान Police का एक सिपाही भूपेंद्र यादव भी घायल हो गया.

Police के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर गांव निवासी अजय उर्फ मंगरु और बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार निवासी संजय के रूप में हुई है. दोनों चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं. Police ने बताया कि अजय के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं जबकि संजय के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं.

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि Sunday देर रात करीब 2 बजे Police को दोनों बदमाशों की शहर में मौजूदगी की सूचना मिली थी. आशंका थी कि दोनों किसी नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. मुखबिर से मिली सूचना के बाद कैंट Police और एंटी थेफ्ट सेल की टीम ने पैडलेगंज के पास चेकिंग अभियान शुरू किया.

इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को Police टीम ने रोकने का प्रयास किया. Police के मुताबिक, खुद को घिरता देख दोनों ने Policeकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी. इसके बाद Police ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ के दौरान सिपाही भूपेंद्र यादव भी घायल हो गए. उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने बदमाशों के कब्जे से दो चेन, एक बाइक, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, दोनों बदमाश पहले भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी खरीदने जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने महिला के गले से चेन छीन ली और फरार हो गए थे. महिला की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

बता दें कि, 29 जुलाई 2026 की सुबह एक महिला टहलने निकली थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और भाग गए थे. इस मामले में भी महिला की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. Police अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है.

पीएम