25 वर्ष से अवैध रूप से भारत में रह रहे केन्याई नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mumbai , 30 मई . Mumbai Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्ष से अवैध रूप से India में रह रहे केन्याई नागरिक को हिरासत में लिया है.

Mumbai Police की ओर से जानकारी दी गई कि Mumbai के वाकोला Police स्टेशन की आतंकवाद विरोधी टीम (एटीसी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केन्या के एक नागरिक को हिरासत में लिया है. Police ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 29 मई को आरोपी को हिरासत में लिया गया.

Police के मुताबिक, सूचना मिली थी कि सांताक्रूज पूर्व स्थित वाकोला मस्जिद के पास बिस्मिल्ला सैदी चॉल में एक विदेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के रह रहा है. सूचना के आधार पर एटीसी टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान केन्या के नागरिक ओसिनो एंथोनी ओमांडी (61 वर्ष) के रूप में की गई.

Police की ओर से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि ओमांडी का वीजा वर्ष 2000 में ही समाप्त हो गया था. इसके बावजूद वह बिना किसी वैध अनुमति के India में रह रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि उसने खुद को केन्या का नागरिक स्वीकार किया है.

Police ने उसके पास से केन्या की नागरिकता और पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह पिछले 25 वर्षों से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी India में अवैध रूप से रह रहा था.

वाकोला Police ने विदेशी नागरिक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है. साथ ही उसे India से डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई विदेशी नागरिक पंजीकरण अधिकारी तथा Police उपायुक्त (विशेष शाखा-2) के माध्यम से की जा रही है.

एसडी/एएस