
New Delhi, 5 मई . दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार Police स्टेशन की टीम ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. Police ने उनके पास से झपटी गई सोने जैसी चेन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की.
3 मई को मधु विहार इलाके में सिंगला स्वीट्स के सामने स्थित बीएसईएस कार्यालय के पास चेन झपटने की घटना को लेकर Police को आपात कॉल मिली थी. कॉल मिलते ही Police की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उसी समय गश्त पर मौजूद Policeकर्मियों ने दो संदिग्धों को एक मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखा. Police टीम ने उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से झपटी गई चेन बरामद हो गई. इसके साथ ही जो मोटरसाइकिल वे इस्तेमाल कर रहे थे, वह भी चोरी की निकली. जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल मंडावली थाने में दर्ज एक ई-First Information Report से संबंधित थी.
Police ने दोनों आरोपियों की पहचान वेस्ट विनोद नगर के रहने वाले शिवम उर्फ बचकाना और कुणाल के रूप में की है. दोनों की उम्र 23 वर्ष बताई गई है. Police के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं.
पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में मधु विहार और पांडव नगर इलाके में चेन झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था. Police का कहना है कि यह कार्रवाई उस विशेष टीम की सक्रियता का नतीजा है, जिसे इलाके में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने के लिए बनाया गया था.
अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी, झपटमारी और लूट जैसे कई मामलों में शामिल रहे हैं. Police ने बताया कि लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते उन्हें पकड़ना संभव हो सका. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. Police यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं और इनके द्वारा किन-किन वारदातों को अंजाम दिया गया है.
–
एसएचके/
Skip to content