
रांची, 19 मई . रांची के सुखदेवनगर थाने की Police ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार अपराधियों को आधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, ये सभी एक Political कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रच रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित अवैध 9 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो महंगे स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं.
रांची के एसएसपी को सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगननगर करम चौक के पास कुछ अपराधी अत्याधुनिक हथियारों के साथ जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद, सिटी एसपी की निगरानी में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई. टीम में हटिया और कोतवाली के सहायक Police अधीक्षकों के साथ सुखदेवनगर थाना Police को शामिल किया गया.
इसके बाद Police ने गंगननगर करम चौक इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की. Police को देखते ही वहां मौजूद चार युवक भागने लगे, लेकिन Police जवानों ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से यूएसए-निर्मित ऑटोमेटिक पिस्टल मिली. पिस्टल की मैगजीन में नौ एमएम की दो जिंदा गोलियां भी लोड थीं.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहदेव तिग्गा (35), अंकित खलखो (22), रवि लकड़ा (26) और संदीप कुमार उर्फ बबलू (40) के रूप में हुई है. सहदेव, अंकित और रवि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के डुंगरी टोली, हरमू के रहने वाले हैं, जबकि संदीप सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगननगर रोड नंबर-06 का निवासी है.
Police ने इस मामले में सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 179/26 दर्ज किया है. आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास क्या रहा है और उनके पास बरामद हथियार कहां से आया.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content