पुलिस ने दो वाहन चोरों की किया गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी वाहन और अवैध हथियार बरामद

नोएडा, 23 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-126 Police ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दिल्ली के मदनपुर खादर क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है.

Police से मिली जानकारी के अनुसार Tuesday 23 जून 2026 को थाना सेक्टर-126 Police टीम लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सेक्टर-94 क्षेत्र में Police को दो युवक संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रोककर पूछताछ की और वाहन के दस्तावेजों की जांच की. जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसके बाद दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश उर्फ देव पुत्र सदलू निवासी मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज, दिल्ली तथा आकाश कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर, थाना कालिंदी कुंज, दिल्ली के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है. Police ने आरोपियों के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र से चोरी की थी.

Police द्वारा सत्यापन किए जाने पर पता चला कि इस संबंध में थाना शाहीन बाग, दिल्ली में 10 जून 2026 को मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा तलाशी के दौरान आरोपी आकाश कुमार के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त कार्रवाई की गई है.

Police का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. इस मामले में थाना सेक्टर-126 पर मुकदमा अन्य धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के में दर्ज किया गया है. Police ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीकेटी/पीएम