
New Delhi, 6 जून . दक्षिणी दिल्ली के पुष्प विहार में Police ने मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
दिल्ली Police की दक्षिण जिला स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई में तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की. तीनों अपराधी लाडो सराय में हाल ही में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग के मामले में शामिल थे. घटना के बाद से वे फरार चल रहे थे.
अधिकारियों ने बताया कि Police को अपराधियों को लेकर सूचना मिली थी. इसके बाद स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अनुज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने जाल बिछाया. इस दौरान, वांटेड अपराधियों ने Police पर गोली चलाई, जिसके जवाब में Police ने भी कार्रवाई की.
Police के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर करीब 6 राउंड फायरिंग की. इस दौरान, हेड constable संदीप और अरविंद की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जाकर गोलियां लगीं. हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. Police की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैरों में गोली लगी और तीसरे बदमाश को Police ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राका, सोनू उर्फ अड्डू और पाचन India के रूप में हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि तीनों बदमाश प्रिंस तेवतिया गैंग के सक्रिय सदस्य थे. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ Police ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.
वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में Police ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया. थाना लोनी Police को मुखबिर से जानकारी मिली कि 30 मई को गनोली के रहने वाले ओमकार सिंह के अपहरण का इनामी अपराधी निठौरा रोड की तरफ आ रहा है. जानकारी मिलने पर Police टीम की ओर से चेकिंग लगाई गई. इसी दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति निठौरा की तरफ से आते दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका.
जब Police टीम की ओर से पीछा किया गया, तो बाइक फिसल गई और आरोपी गौरव Police पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करके भागने लगा. Police टीम की ओर से आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
–
डीसीएच/
Skip to content