नवादा में पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी

नवादा, 5 मई . बिहार के नवादा में एक्टिव साइबर अपराधियों के खिलाफ Police लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाने की Police ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

Police अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चैनपुरा विकास ईंट भट्टा के पास एवं ग्राम नारोमुरार दुर्गा मंदिर के निकट स्थित बगीचा के पास छापामारी की. छापामारी में 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 7 मोबाइल, दो पन्ने का कस्टमर डेटा एवं एक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई है.

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को डेटा प्राप्त करते हैं, जिसमें ग्राहक का मोबाइल नंबर, नाम, पता, आदि की जानकारी रहती है. इसके बाद कस्टमर डेटा में अंकित मोबाइल नंबर पर लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी करते हैं. Police ने पिंटू कुमार यादव (39), सूरज कुमार (27), अंकित कुमार (21) और सौरव कुमार (22) को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों में दो नवादा के और दो नालंदा जिले के रहने वाले हैं. Police आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.

Police ने इस कार्रवाई के साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है. Police ने किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी निजी जानकारी या बैंक की डिटेल न देने की सलाह दी है. इसके साथ ही Police ने कहा कि अगर कोई आपको फोन करके बहुत कम ब्याज पर या बिना कागजात के लोन दिलाने की बात कहे तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह साइबर ठग हो सकते हैं. नवादा Police अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की ठगी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

ओपी/डीकेपी