अभिनेत्री लोपामुद्रा के घर चोरी के मामले में पुलिस ने बिहार से एक शख्स को गिरफ्तार किया, 51 लाख रुपए बरामद

Mumbai , 10 अगस्त . Mumbai की सांताक्रूज Police ने बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव से 26 वर्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उस पर Bollywood Actress और ‘बिग बॉस 2016’ की सेकंड रनर-अप लोपामुद्रा राउत (32) के घर से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का आरोप है.

Police के गिरफ्त में आए आरोपी चंदन मुखिया ने कथित तौर पर पांचवीं मंजिल की बालकनी तक पहुंचने के लिए बांस की लाठी का इस्तेमाल किया था. दरवाजा तोड़ने के बाद वह कीमती सामान चुराने के लिए Actress के बेडरूम में घुसा था.

सांताक्रूज Police के अनुसार, आरोपी के पास से लगभग 51 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया, जिसमें एक लग्जरी घड़ी, सोने के दो बिस्कुट और नकद पैसे शामिल हैं. Police ने स्थानीय Police की मदद से दरभंगा जिले के गोठ मिट्टी गांव के रहने वाले चंदन मुखिया का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया.

Police के मुताबिक, जुलाई में चंदन मुखिया ने कथित तौर पर राउत के घर की रेकी (निगरानी) की और यह पक्का किया कि घर में कोई नहीं है, फिर वह वेंटिलेटर के ज़रिए घर में घुसा. वह Mumbai में बंद घरों की तलाश करता था और चोरी करने के बाद उसी दिन ट्रेन से बिहार लौट जाता था.

मुखिया ने कथित तौर पर ऐसी ही एक रेकी के दौरान Actress लोपामुद्रा राउत के सांताक्रूज वाले घर को देखा और बाद में मौका मिलने पर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया.

Police ने टेक्निकल इंटेलिजेंस (मोबाइल फोन की डिटेल और लोकेशन-आधारित जानकारी) का इस्तेमाल करके उसका पता लगाया. जांच में दरभंगा का नाम सामने आने के बाद, Mumbai Police की एक टीम वहां गई और दरभंगा Police की मदद से सोनकी Police स्टेशन के इलाके में एक जगह पर छापेमारी की.

Police ने कहा कि अभी पूरी चोरी की रकम और बाकी कीमती सामान बरामद नहीं हुआ है. जांच करने वाले अब बाकी सामान का पता लगाने और यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसमें और लोग भी शामिल थे. Police को शक है कि उसने चोरी के कुछ पैसों से अपनी बहन के नाम पर जमीन खरीदी थी.

एसडी/एएस