
Mumbai , 27 जुलाई . Mumbai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान एक 36 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वह कथित तौर पर फर्जी तरीके से बनवाए गए दस्तावेजों के आधार पर India में रह रहा था. कोलंबो से लौटते समय हवाई अड्डे पर उसे पकड़ा गया.
Mumbai अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर Police ने 36 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Mumbai Police ने खुलासा किया कि कोलकाता में रहते हुए आरोपी ने आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज बनवाए थे, जिसके बाद उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल किया. इन पासपोर्ट के जरिए वह मालदीव और कोलंबो की यात्रा कर चुका था. आरोपी की पहचान बाबू बिस्वास उर्फ तपस बिस्वास के रूप में हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि कोलंबो से लौटने समय Mumbai एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आरोपी इमिग्रेशन काउंटर पर स्टांप लगवाने पहुंचा था. सहायक इमिग्रेशन अधिकारी को उसके पासपोर्ट पर शक हुआ. अधिकारी ने उससे पूछताछ की, जिस दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका.
Police ने बताया कि आगे पूछताछ के लिए इमिग्रेशन विंग के प्रभारी और ड्यूटी अधिकारियों के सामने पेश किया गया. इसके बाद यह साफ हो गया कि वह बांग्लादेश के फरीदपुर का रहने वाला है. पुष्टि तब हुई जब उसने घर पर अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर कॉल किया और उससे बांग्लादेशी नागरिकता के प्रमाण के तौर पर कुछ दस्तावेज भेजने को कहा. इसके बाद उसे बाबू विश्वास के पिता के नाम पर बांग्लादेश में रजिस्टर्ड जमीन के दस्तावेजों की फोटोकॉपी मिली.
Police अधिकारियों के अनुसार, विश्वास ने बताया कि वह 2016 में परिवार के साथ बांग्लादेश से अवैध रूप से India में दाखिल हुआ था. वह कोलकाता के नादिया जिले में रहा और मजदूर के रूप में काम किया. पश्चिम बंगाल में रहते हुए उसने एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा लिया. उसने कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालय से दस्तावेजों के आधार पर 2019 में भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया. उसने 2023 में भारतीय पासपोर्ट से दो बार मालदीव की यात्रा की.
–
डीसीएच/
Skip to content