पटना में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 585 ग्राम स्मैक और 5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Patna, 21 जुलाई . Patna Police ने Tuesday को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 585 ग्राम स्मैक और 5.010 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Police ने बरामद मादक पदार्थों के साथ एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है. पहली कार्रवाई राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में की गई. वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान Police टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को संदिग्ध अवस्था में देखा. Police को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.

Police द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके हेलमेट में छिपाकर रखे गए दो काले पाउच से कुल 1,509 पुड़िया स्मैक बरामद हुई. बरामद स्मैक का कुल वजन 585.37 ग्राम बताया गया है. Police ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 1,509 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

अनुमंडल Police पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था)-02 कोमल मीणा ने बताया कि बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर राजीव नगर थाना लाया गया, जहां उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6.70 लाख रुपए आंकी गई है तथा मामले की आगे की जांच की जा रही है.

इसी दिन दूसरी कार्रवाई नदी थाना क्षेत्र में की गई. Police को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर अनुमंडल Police पदाधिकारी-01, फतुहा के निर्देशन एवं नदी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की.

तलाशी के दौरान घर से 5.010 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Patna Police ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. Police का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

एमएनपी/एएसएच