पीएम का यूरोप दौरा: बोले, ‘फ्रांस-स्लोवाकिया से आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा’

New Delhi, 13 जून . India के Prime Minister Narendra Modi ने फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे को भविष्योन्मुखी बताया है. रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में इस दौरे की अहमियत और तय कार्यक्रमों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि फ्रांस गणराज्य के President महामहिम इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक गणराज्य के Prime Minister महामहिम रॉबर्ट फीको के आमंत्रण पर वो 13-18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी का वक्तव्य जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, “फ्रांस हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है. इस वर्ष की शुरुआत में President मैक्रों की India यात्रा के दौरान हमारे संबंधों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया था. मैं नीस (फ्रांसीसी शहर) में President मैक्रों से मुलाकात करूंगा, जहां हम फरवरी से अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और भविष्य की सहयोग योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. साथ ही, हम आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.”

नीस में ही Prime Minister 14 जून 2026 को President मैक्रों के साथ मिलकर ‘India इनोवेट्स’ का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन “इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन” के तहत हो रहा है, जिसका उद्देश्य India के उभरते स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ना और देश के उच्च शिक्षा संस्थानों से निकलने वाले नवाचारों को बढ़ावा देना है.

तय कार्यक्रमानुसार इसके बाद पीएम स्लोवाक गणराज्य की दो दिवसीय (14-15 जून) राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे. Prime Minister मोदी ने कहा, “यह वर्ष 1993 में स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय Prime Minister की पहली यात्रा होगी. ब्रातिस्लावा में मैं President पीटर पेलीग्रिनी और Prime Minister रॉबर्ट फिको से वार्ता करूंगा और स्लोवाकिया के उद्योग जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करूंगा. यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में चल रही प्रगति को और गति देगी.”

पीएम ने आगे बताया, “स्लोवाकिया से मैं एवियन जाऊंगा, जहां मैं 16 और 17 जून को होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा. India की उपस्थिति जी7 में हमारे साझेदारों के विश्वास और वैश्विक भूमिका को दर्शाती है. यह लगातार आठवां अवसर है जब India को जी7 में आमंत्रित किया गया है. इस मंच पर India न केवल अपने विचार रखेगा, बल्कि ग्लोबल साउथ की आवाज को भी आगे बढ़ाएगा.”

18 जून 2026 को Prime Minister पेरिस में वीवा टेक 2026 कार्यक्रम में President मैक्रों के साथ शामिल होंगे. यह यूरोप का प्रमुख तकनीकी और नवाचार मंच है, जहां इस बार India का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पवेलियन होगा. यह India और यूरोप के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है. पीएम ने कहा, “मैं पेरिस में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की भूमिका निभाते हैं.”

Prime Minister ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा India के यूरोप और जी7 के साथ बढ़ते संबंधों को मजबूत करेगा तथा वैश्विक साझेदारियों के विस्तार की साझी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगा.

केआर/